Etawah: सिंचाई विभाग कार्यालय की आग में चौकीदार व कर्मी निलंबित, सीसीटीवी में दिखा था एक कर्मचारीवहीं इस मामले में रविवार रात ड्यूटी पर तैनात चौकीदार बलवीर सिंह ने इस संबंध में किसी को भी जानकारी नहीं दी थी। प्रथम दृष्टया अधीक्षण अभियंता अमिताभ कुमार ने दोनों को इस अग्निकांड का दोषी मानते हुए बुधवार को निलंबित कर दिया है। एक्सईएन राकेश कुमार के अनुसार, लंबे समय से भरत कुमार कार्यालय से गैरहाजिर चल रहा था।अधीक्षण अभियंता अमिताभ कुमार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी आग के कारणों का पता लगाने के साथ ही इसके जिम्मेदारों का भी पता लगाएंगे। अभी प्रथम दृष्टया दो लोग की ओर से इस अग्निकांड का जिम्मेदार मानते हुए उन पर निलंबन की कार्रवाई की है। एक्सईएन राकेश कुमार ने बताया कि अधिष्ठान अनुभाग में कई दस्तावेज जले हैं। इसमें स्थापना से जुड़े दस्तावेजों के साथ ही कई लोगों की नौकरियों, पेंशन से भी जुड़े दस्तावेज होने की आशंका है।


