Wednesday, February 18, 2026

YouTuber अनुराग द्विवेदी के घर ED का छापा, करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां जब्त… इस मामले में एक्शन तेज

यह भी पढ़े

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के मशहूर यूट्यूबर और फैंटेसी क्रिकेट विश्लेषक अनुराग द्विवेदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को उनके लखनऊ स्थित नवाबगंज आवास पर छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने करोड़ों रुपये की लग्जरी कारें जब्त कीं। जब्त की गई गाड़ियों में करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की लैंबार्गिनी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू सहित कुल पांच महंगी कारें शामिल हैं। सभी वाहनों को ईडी ने अपने कब्जे में लेकर लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में खड़ा करा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने अनुराग के उन्नाव और लखनऊ में ठिकानों समेत नौ जगहों पर छापे मारे।ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत शुरू की गई जांच के तहत की है। एजेंसी का आरोप है कि अनुराग द्विवेदी ने हवाला नेटवर्क, फर्जी बैंक खातों और बिचौलियों के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध वित्तीय लेन-देन किए। जांच एजेंसी के अनुसार, इस कथित काली कमाई का इस्तेमाल विदेशों में निवेश करने में किया गया। दुबई का निवेश भी इसमें शामिल है। इस समय वह दुबई में ही रह रहा है।दुबई कनेक्शन पर ईडी की नजर

सूत्रों के मुताबिक, अनुराग द्विवेदी ने दुबई में कई अचल संपत्तियां खरीदी हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से दुबई में ही रह रहे थे। हाल ही में क्रूज पर दुबई में की गई उनकी भव्य शादी भी चर्चा में रही थी। इसी हाई-प्रोफाइल जीवनशैली और अचानक बढ़ी संपत्ति ने जांच एजेंसियों का ध्यान उनकी ओर खींचा। इस कार्रवाई में लखनऊ जोन की ईडी टीम भी सक्रिय रूप से शामिल रही।

 

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे