Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के रेवना इलाके में एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान रोशनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रोशनी की शादी करीब एक साल पहले संजय कुमार से हुई थी।
पहली पत्नी की भी हो चुकी है मौत
जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी ने घरेलू प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उस मामले में संजय जेल भी जा चुका था। जेल से बाहर आने के बाद उसने रोशनी से दूसरी शादी की थी।
फोन नहीं उठा रही थी बहन, भाई पहुंचा घर
घटना का खुलासा तब हुआ, जब रोशनी का भाई राहुल उससे मिलने उसके घर पहुंचा। राहुल ने बताया कि बहन काफी देर से फोन नहीं उठा रही थी। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। शक होने पर उसने रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी।
दरवाजा खुलते ही उड़े होश
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया गया। अंदर का नजारा बेहद भयावह था। कमरे में रोशनी का शव पड़ा हुआ था। जांच में सामने आया कि उसे तवे से पीट-पीटकर बेरहमी से मारा गया था। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।


