हरबंश मोहाल के दानाखोरी निवासी आयुष गुप्ता ने अब्दुल राजिक और 12 अज्ञात पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर की रात वह अपने मित्र पारस की जन्मदिन पार्टी मनाने सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में मधुर, रुद्राक्ष, सार्थक के साथ गए थे। वहां मौजूद बांस मंडी निवासी अब्दुल राजिक ने उन्हें धक्का दिया। साथ मौजूद लोगों ने कहा कि देखकर चलो। इतने में राजिक ने गालीगलौज की। पार्टी खत्म करके देर रात बाहर निकले तो राजिक ने अपने 10-12 साथियों के साथ बेल्ट और डंडों से हमला कर दिया। मधुर के सिर व आंख में चोटें आईं। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश नारायण पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Kanpur: जन्मदिन पार्टी में चली बेल्टें व डंडे, 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


