Saturday, February 14, 2026

शाहरुख खान राक्षस है, कभी उसकी फिल्म मत देखना …पक्का जिहादी है: BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दिया विवादित बयान

यह भी पढ़े

गाजियाबाद: बंग्लादेश में हिन्दू युवक की हत्या के बाद से लोग गुस्से में है। भारत सरकार से हिंदुओं की रक्षा के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में एक बांग्लादेशी क्रिकेटर के शामिल होने से लोगों में भारी उभाल है। इसे लेकर बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने केकेआर टीम के मालिक अभिनेता शाहरुख खान पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने एक संस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि शाहरुख खान की फिल्मों का बहिष्कार करने की अपील की। विधायक ने कहा कि कोई भी उनकी फिल्में न देखे ये पक्का जिहादी है उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए।

नंदकिशोर गुर्जर ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। उन्होंने अभिनेता पर देशविरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें बांग्लादेश जाकर अपनी मौसी के पास चले जाना चाहिए।

हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक शाहरुख खान या कोलकाता नाइट राइडर्स प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे