🔸 *अमेरिका का वेनेजुएला पर कब्जा*, अमेरिकी सेना बंधक बना वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को लाई न्यूयॉर्क, ड्रग्स-हथियार तस्करी का चलेगा कैसे
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में कड़ाके की ठंड , माउंट आबू में पारा दूसरे दिन भी 0 डिग्री पर, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 20.9 और रात को 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@10, राजसमंद@9.6
🔸 *मुफ्त सामान नहीं देने पर व्यापारी को मारा चाकू*, उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र के व्यापारी के आरोप पर पुलिस जांच शुरू
🔸 *राजस्थान में 8000 से ज्यादा डॉक्टर SOG के रडार पर*, विदेश से डिग्री, फर्जी सर्टिफिकेट से प्रैक्टिस का शक, इसमें शामिल अफसरों की भी होगी जांच
🔸 वाराणसी: PM मोदी आज *72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन* करेंगे वर्चुअली
🔸 *महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव*: महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
🔸 गुजरात: इंदौर के बाद *गांधीनगर में दूषित पानी की सप्लाई, 104 बच्चों को हुआ टाइफॉयड*, सभी अस्पताल में भर्ती
🔸 *दिल्ली दंगे*: उमर खालिद, शरजील इमाम की जमानत पर कल फैसला सुनाएगा SC
🔸 यूपी: *महिलाओं पर सांप-बिच्छू और छिपकली फेंककर करती थीं लूट*, 36 महिलाओं समेत 41 गिरफ्तार, गोरखपुर पुलिस की कार्रवाई
🔸 *बांग्लादेश में 15 दिन में चौथे हिंदू की मौत*, धारदार हथियारों से हमले के बाद लगा दी गई थी आग, चल रहा था इलाज
🔸 वेनेजुएला: राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने के *अमेरिकी मिशन का नाम था ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’*, हमले में 40 लोगों की मौत, मीडिया रिपोर्ट में दावा
🔸 ईरान में सरकार के खिलाफ *90 शहरों और कस्बों में किया जा रहा विरोध-प्रदर्शन*
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: दिल्ली विधानसभा में बंदरों के बढ़ते उत्पात से परेशान प्रशासन ने चला नया दांव, बंदरों को भगाने के लिए न डंडा, न जाल, लंगूर की आवाज निकालने वाले इंसानों की तैनाती पर चल रहा विचार, PWD ने जारी किया टेंडर, अब दिल्ली विधानसभा में सिर्फ फाइल पढ़ने की नहीं, लंगूर जैसी आवाज निकालने की भी होगी योग्यता, अधिकारियों के अनुसार, बंदरों का इन दिनों बढ़ गया है आत्मविश्वास, तारों पर कूद-फांद, डिश एंटीना की तोड़फोड़, कभी-कभी VIP मूड स्विंग, नई योजना के तहत प्रशिक्षित कर्मी 8 घंटे की शिफ्ट में रहेंगे तैनात, काम सिर्फ एक ‘ऊं-ऊं’ के साथ लंगूर की आवाज निकालो और बंदरों को समझाओ कि बॉस अभी भी है मौजूद, साथ एक असली लंगूर भी रहेगा तैनात, ताकि बंदरों को लगे मामला है वेरी सीरियस, नहीं है मजाक, पहले लंगूर के पुतले थे लगाए, लेकिन बंदरों ने उसे समझ लिया ‘फर्नीचर’, डरने की बजाय वे पुतलों के सिर पर बैठकर इलाके की करने लगे थे निगरानी, इसके बाद तय हुआ कि अब पुतले नहीं, चाहिए परफॉर्मेंस, 2017 में एक बंदर सीधे घुस गया था विधानसभा में, उस वक्त सदन में चल रही थी गेस्ट टीचर्स पर चर्चा, बंदर के आते ही मची थी अफरा तफरी, नेता बंदर से और बंदर नेता से खा गए थे खौफ, कौन ज्यादा, आज भी है चर्चा का विषय, अब है देखना कि “इंसानी” लंगूर की आवाज में कितनी है धार कि बंदर विधानसभा के अंदर न आ रह जाए बाहर
🔸 जोधपुर: *शनिवार की सुनवाई, नाइट कोर्ट का विरोध किया वकीलों ने*, हाईकोर्ट मुख्यपीठ व निचली अदालतों में सोमवार को नहीं करेंगे न्यायिक कार्य
🔹 मुस्तफिज़ुर रहमान और IPL को लेकर *बांग्लादेश की इमरजेंसी मीटिंग आज*, कल मुस्तफिज़ुर को केकेआर ने बीसीसीआई के आदेश पर आईपीएल से किया था बाहर


