औरैया। तिलक स्टेडियम में रविवार देर रात तक वॉलीबॉल टूर्नामेंट चलता रहा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में रविवार शाम पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ को हराकर मैनपुरी की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं, देर रात तक दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चलता रहा।महाविद्यालय के तिलक क्लब की ओर से वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। स्टेडियम में शनिवार को भाजपा नेता संतोष शर्मा व मन्नू तोमर ने परिचय सत्र के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया था। रविवार सुबह से शुरू हुए टूर्नामेंट में बारी-बारी कई टीमों ने अपना हुनर दिखाया। शाम को खेले गए पहले सेमीफाइनल में लखनऊ को हराकर मैनपुरी ने जीत दर्ज की। वहीं, ग्वालियर व मथुरा के बीच देर शाम दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जो देर रात तक चलता रहा।
Auraiya News: पहले सेमीफाइनल में मैनपुरी की टीम विजेता


