औरैया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 40 दिवसीय मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत रविवार को जनपद में इस आंदोलन की शुरूआत की गई। जिला कोऑर्डिनेटर रामानंद चौबे व जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे की मौजूदगी में शहीद पार्क में उपवास व विरोध प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार ने मनरेगा को जानबूझकर बीमार बना दिया है। इस दौरान यह संकल्प लिया गया कि मनरेगा बचाओ संग्राम को जनपद के ब्लॉक, पंचायत और गांव तक पहुंचाकर जन संघर्ष खड़ा किया जाएगा।
Auraiya News: कांग्रेसियों ने किया उपवास और प्रदर्शन


