Thursday, February 12, 2026

UP Big News: परिवार की पांच लाशें, अखिलेश का बड़ा बयान; दांत से काटी जीभ…2300 किलो चांदी ले उड़े व्यापारी

यह भी पढ़े

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़े’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

मथुरा में 2300 किलो चांदी ले उड़े व्यापारी, सर्विलांस पर लगाए मोबाइल

मथुरा सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। चांदी की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी से जूझ रहे कारोबार को चांदी लेकर गायब होने वाले व्यापारियों ने बड़ा झटका लगाया है। बाजार में भरोसे का संकट पैदा होने के कारण लेनदेन बहुत सीमित रह गया है। अभी तक 2300 किलो चांदी के गायब होने की जानकारी मिली है। उधर, पुलिस भी गायब व्यापारियों की तलाश में जुट गई है। गायब कारोबारियों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने भी तक किसी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मातम

सहारनपुर में सरसावा कस्बे की कौशिक विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के मकान में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी पत्नी अंजिता (35), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) के गोली लगे शव बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार अशोक की कनपटी पर गोली लगी थी, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को माथे पर गोली मारी गई है। सभी के शव अपने-अपने बिस्तरों पर पड़े मिले। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई है।

मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को जारी किया नोटिस, कहा- साक्ष्य दें कि आप शंकराचार्य हैं

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रयागराज मेला प्राधिकरण के बीच चल रहे विवाद के बीच एक नया मोड़ आ गया है। मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी करके कहा है कि आप 24 घंटे में स्पष्ट करें और प्रमाण दें कि आप शंकराचार्य हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के बाद भी आप अपने नाम के आगे शंकराचार्य लिख रहे हैं जो कि शीर्ष अदालत के आदेश का उल्लंघन है। उधर, शंकराचार्य ने कहा कि हम भी मेला प्रशासन को नोटिस जारी करेंगे।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे