Thursday, February 12, 2026

फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर, मशहूर निर्देशक के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

यह भी पढ़े

नेशनल डेस्कः मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर अचानक फायरिंग हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया गया ताकि घटनास्थल से सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस ने रोहित शेट्टी के घर के आसपास के इलाके को तुरंत सील कर दिया और किसी को भी वहां आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और पड़ोसियों से पूछताछ भी की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग किसने की, क्यों की और इसका निशाना क्या था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह धमकी थी, आपसी रंजिश थी या कोई और साजिश।

घटना के बाद रोहित शेट्टी और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की दूसरी घटना न हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच चल रही है और जैसे ही पुख्ता जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल यह घटना फिल्म इंडस्ट्री और मुंबई के लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे