Thursday, February 12, 2026

Lucknow: पांचवीं के छात्र को स्कूल में दो किशोरों ने बेरहमी से पीटा, बाईं आंख की रोशनी गई

यह भी पढ़े

लखनऊ कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल-3 में पांचवीं कक्षा के छात्र को स्कूल परिसर में दो नाबालिग छात्रों ने बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि उसकी बाईं आंख की रोशनी चली गई। छात्र की मां ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में आरोपियों और स्कूल स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, स्कूल पक्ष से घटना की जानकारी के लिए संपर्क किया गया, लेकिन नहीं हो सका।सुल्तानपुर लंभुआ निवासी महिला के अनुसार, वह कैंट के निलमथा इलाके में रहती हैं। उनके पति सेना में तैनात हैं। घटना 21 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल के खेल के मैदान में हुई। उनके बेटे की दूसरे सेक्शन के दो छात्रों ने किसी बात पर बुरी तरह पिटाई कर दी।

आरोप है कि जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर जूता रगड़ा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे कमांड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पता चला कि मारपीट से उसकी बाईं आंख की रोशनी चली गई है। पीड़ित छात्र की मां का कहना है कि घटना के समय स्कूल स्टाफ ने कोई कार्रवाई नहीं की और मामले का संज्ञान नहीं लिया। 

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे