Saturday, March 21, 2026

‘अगली बार छाती पर गोली चलेगी…’, किसने ली Rohit Shetty फायरिंग की जिम्मेदारी? पूरे Bollywood को दी चेतावनी, कहा- बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा

यह भी पढ़े

UP Desk : मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार देर रात फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के निवास शेट्टी टावर के बाहर फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैलाकर हड़कंप मचा दिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फायरिंग की घटना
सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति बाइक से जुहू इलाके में पहुंचा और थोड़ी दूरी पर बाइक खड़ी कर पैदल शेट्टी टावर की ओर बढ़ा। वहां उसने चार से पांच राउंड फायरिंग की और तुरंत मौके से फरार हो गया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि फायरिंग करने वाला केवल एक ही व्यक्ति था।

घटना की जानकारी मिलते ही जुहू पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। शेट्टी टावर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सोशल मीडिया पर दावा जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में कहा गया कि रोहित शेट्टी को पहले भी चेतावनी दी गई थी कि वे उनके काम में दखल न दें, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। पोस्ट में यह भी लिखा गया कि यह घटना केवल “छोटा ट्रेलर” है और भविष्य में गंभीर कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस जांच जारी
मुंबई पुलिस ने कहा है कि लारेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, लेकिन अभी तक इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस फायरिंग का पैटर्न अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई हालिया फायरिंग से मेल खाता है।

दोनों मामलों के मोडस ऑपरेन्डी में समानताएं देखी जा रही हैं, जिसके कारण क्राइम ब्रांच दोनों मामलों की गहन पड़ताल कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शेट्टी टावर और आसपास के इलाके में सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे