Sunday, February 15, 2026

UP में टिकट मांगने पर भड़का यात्री, TTE पर किया हमला, दूसरे यात्री का दबाया गला, पुलिसवाले को जड़ा थप्पड़

यह भी पढ़े

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक पैसेंजर ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक यात्री ने टीटीई पर हमला कर दिया। घटना के बाद कोच में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसे अन्य यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने मिलकर काबू किया।

नशे में यात्री ने टीटीई पर किया हमला
जानकारी के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रहा युवक विजित मानोलिया, पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी लालकुआं, जिला नैनीताल (उत्तराखंड), बैंगलौर जा रहा था। आरोप है कि देर रात टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई द्वारा टिकट मांगे जाने पर युवक ने टिकट दिखाने से इनकार कर दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब एक यात्री ने टीटीई को बचाने की कोशिश की तो आरोपी युवक ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख अन्य यात्रियों और कोच अटेंडेंट ने युवक को पकड़कर ट्रेन के टॉयलेट के पास बैठा दिया।

हाथरस सिटी स्टेशन पर आरपीएफ को सौंपा गया
ट्रेन के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही टीटीई और यात्रियों ने आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान भी युवक का आक्रामक व्यवहार जारी रहा और उसने कथित तौर पर एक आरपीएफ कर्मी को थप्पड़ मार दिया।

कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
रेलवे पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हाथरस सिटी आरपीएफ थाने में सरकारी कर्मचारी पर हमला, मारपीट, गलत तरीके से रोकना, अपमानजनक शब्दों का प्रयोग, धमकी और रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे