पीलीभीत के माधौटांडा निवासी राम सागर (25) की सोमवार रात चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वह काकोरी के लालताखेड़ा गांव स्थित ससुराल में पत्नी कामिनी से मिलने अपने बड़े भाई राहुल गौतम के साथ आए थे। हत्या का आरोप राम सागर के दो साले, ससुर और एक रिश्ते के नाबालिक साले पर लगा है। राम सागर के भाई राहुल पर भी आरोपियों ने हमला किया, पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर ससुर और दो साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राम सागर और कामिनी के प्रेम विवाह से सभी आरोपी नाराज थे और इसी कारण वारदात को अंजाम दिया। हमले में घायल राहुल गौतम ने बताया कि छोटा भाई राम सागर (25) फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। कुछ वर्ष पहले कपड़े बेचने के दौरान लालताखेड़ा में राम सागर की मुलाकात कामिनी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हो गया। दिसंबर 2024 में राम सागर ने चुपके से कामिनी से विवाह कर लिया और उसे साथ लेकर अपने गांव में रहने लगा।
Lucknow: ससुर और साले ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, प्रेम विवाह से थे नाराज, दूसरी शादी की थी तैयारी


