Saturday, February 21, 2026

Auraiya: अज्ञात युवक ने भेड़ों पर किया धारदार हथियार से हमला, 36 बेजुबानों की मौत और 24 घायल, आरोपी की तलाश

यह भी पढ़े

औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने भेड़ों के झुंड पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बर्बरता में करीब 36 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो 24 से अधिक भेड़ें लहूलुहान हालत में तड़प रही हैं। घटना सहायल थाना क्षेत्र के नवी मोहन सुख गांव की है।

भेड़ों के शव और घायल अवस्था में तड़पते बेजुबानों को देख चरवाहे के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुट गई है। चिकित्सक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल भेड़ों का उपचार कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। आखिर किस रंजिश या मानसिक विक्षिप्तता के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। सहायल पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे