Thursday, February 26, 2026

दिल दहला देने वाली घटना: आवारा कुत्ते ने 2 साल की बच्ची को बुरी तरह नोचा, नगर निगम पर फूटा लोगों का गुस्सा

यह भी पढ़े

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां महज दो साल की मासूम बच्ची को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह नोच लिया। इस हमले में बच्ची के होंठ, गाल और आंख के पास गहरे जख्म आए हैं।

यह घटना बुधवार को पुराने मंगल बाजार इलाके की डायमंड गली में हुई। सामने आए CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची सिदरा इसरार शेख अपने घर के बाहर गली में खेलते हुए इधर-उधर घूम रही थी। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और बच्ची पर झपट पड़ा।

वीडियो में साफ दिखता है कि कुत्ता बच्ची को काटता और घसीटता है। शोर सुनकर एक महिला तुरंत घर से बाहर निकलती है और किसी तरह बच्ची को बचाने की कोशिश करती है। कुछ ही पलों बाद कुत्ता बच्ची को छोड़कर मौके से भाग जाता है। घटना के तुरंत बाद घायल बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

नगर निगम पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षद ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है और इसे लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

स्थानीय निवासियों का मानना है कि अगर समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो इस मासूम बच्ची को ऐसी भयावह घटना का सामना नहीं करना पड़ता। अब लोग प्रशासन से तुरंत सख्त कदम उठाने और आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे