Saturday, February 28, 2026

Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत तीन घायल

यह भी पढ़े

बेला। बिधूना रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग स्थित छैरी पुलिया पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बिधूना के ओर से बेला जा रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक सामने से आ रहे एक बाइक से टकरा गई जिससे बाइक सवार दोनों युवक शीलू व शिवा निवासी गांव जय सिंह पुरवा थाना तिर्वा कन्नौज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं, दूसरी बाइक सवार दंपती का मासूम बच्चा भी गिरकर घायल हो गया। दंपती मासूम को उठाकर मौके से चले गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन थाने में खड़ा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे