Wednesday, March 4, 2026

Holi 2026: रंगों में आज रंगेगी दिल्ली, अबीर-गुलाल की बौछार के बीच मनेगी होली का त्योहार, उमंग और दिखेगा उल्लास

यह भी पढ़े

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया है। प्रमुख चौराहों पर निगरानी बढ़ाई गई है और हुड़दंग व नशे में वाहन चलाने पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष प्लान लागू किया है ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने।

होली के त्योहार को लेकर तैयारियां तो दो दिन पहले ही हो गईं थीं लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से रंगोत्सव एक दिन बाद यानी आज बुधवार को मनाया जाएगा। इसके लिए सड़क से लेकर छतों तक जश्न मनाने की तैयारी है। माहौल खराब न हो इसके लिए पुलिस ने भी अपनी तैयारी की हुई है।

राजधानी के बाजारों में देर रात तक रौनक रही। गुलाल, पिचकारियां और सफेद कुर्तों की खरीदारी जोरों पर रही। मिठाई की दुकानों पर गुझिया और ठंडाई के लिए भीड़ उमड़ी। सोसाइटियों और आरडब्ल्यूए ने सामूहिक होली मिलन कार्यक्रमों के लिए डीजे, रेन डांस और सांस्कृतिक आयोजनों की व्यवस्था की है। पार्कों और क्लबों में मंच सज चुके हैं, रंगों की टंकियां तैयार हैं और आयोजन समितियां अंतिम तैयारियों में जुटी रहीं।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया है। प्रमुख चौराहों पर निगरानी बढ़ाई गई है और हुड़दंग व नशे में वाहन चलाने पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष प्लान लागू किया है ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने। बच्चों में रंग खेलने का उत्साह चरम पर है तो बुजुर्गों के लिए यह त्योहार रिश्तों को ताजा करने का अवसर है। आज सुबह राजधानी रंगों से सराबोर होगी। ढोल की थाप, डीजे की धुन और हंसी-ठिठोली के बीच दिल्ली कुछ घंटों के लिए अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ भूलकर सिर्फ रंग, रिश्ते और उल्लास का उत्सव बन जाएगी।

होली पर नहीं रहेगा ड्राई डे
दिल्ली सरकार ने इस वर्ष घोषित ड्राई डे की सूची में रंगों की होली (दुलंडी) को शामिल नहीं किया है। आबकारी विभाग ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती पर शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया है, लेकिन होली के दिन दुकानों को बंद रखने का प्रावधान नहीं किया गया है। होली पर शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे