नवाबों के शहर लखनऊ में आज, बुधवार को हर्षोल्लास के होली मनाई जा रही है। पुराने लखनऊ से लेकर नए इलाकों तक संगीत के बीच रंग-गुलाल खेला जा रहा है। सोमवार को होलिका दहन हुआ था, लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से मंगलवार को रंग नहीं खेला गया।
चौक की मशहूर होली में लोग ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ जश्न मना रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने चौक पहुंचकर जमकर होली खेली। ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार हुए। खुली जिप्सी में सवार डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के ऊपर रंग डाला।
डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने भी उन्हें रंग से सराबोर कर दिया। उन्होंने बचने के लिए चुनरी से अपना मुंह छिपाया। ब्रजेश पाठक ने सिलेंडर से लोगों पर गुलाल उड़ाया। डॉ. दिनेश ने लोगों पर पिचकारी मारी।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। जगह-जगह पुलिस तैनात है। नशे में हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। नगर निगम दोपहर में भी पानी की सप्लाई करेगा। बिजली की कटौती भी नहीं होगी।
देखिए होली की 5 तस्वीरें…







