लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बलिया खेड़ा कस्बे में मंगलवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलिया खेड़ा निवासी नेकराम ने शाम करीब 7:15 बजे पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी पड़ोसी सुनीता (28) पत्नी अशोक कुमार ने अपने घर में फांसी लगा ली है।
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका ने शाम करीब 5 बजे यह कदम उठाया था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की है, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


