उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के हुरमत गंज स्थित राइनो वाली मस्जिद के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नमाज से ठीक पहले एक युवक ने अवैध हथियार से सरेराह दो राउंड फायरिंग कर दी। करीब दो बजे हुई इस घटना से पूरे इलाके में…
हाथरस (सूरज मौर्य) : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के हुरमत गंज स्थित राइनो वाली मस्जिद के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नमाज से ठीक पहले एक युवक ने अवैध हथियार से सरेराह दो राउंड फायरिंग कर दी। करीब दो बजे हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। यह पूरी वारदात पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला हूंमरतगंज राइनो वाली मस्जिद के पास अवैध हथियार से फायरिंग करने वाला शख्स स्थानीय निवासी है। जोकि पूर्व में नगर पालिका में चपरासी के पद पर तैनात था, लेकिन वर्तमान में उसे सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने तमंचे में कारतूस लोड कर जानबूझकर दो बार फायर किए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई। बताया जा रहा है कि युवक ने कथित तौर पर केवल हथियार की जांच करने के उद्देश्य से ‘शौकिया’ अंदाज में यह फायरिंग की थी, लेकिन धार्मिक स्थल के समीप इस तरह की हरकत से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करना एक गंभीर अपराध है, चाहे हथियार अवैध हो या लाइसेंसी। शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मऊ : उत्तर प्रदेस के मऊ जिले में मंगलवार को एक कार चालक ने एक पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश में उसे लगभग पांच किलोमीटर तक घसीटता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मऊ रोडवेज बस अड्डे के पास हुई इस घटना के बाद मिर्जाहदीपुरा चौक तक लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में पुलिस ने कई बार वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम नहीं की


