कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पांच राज्यों में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने तेलंगाना से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को उतारा है। रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। जबकि एक बार फिर छत्तीसगढ़ से मौजूदा राज्यसभा सदस्य और आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की ओर से हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
कांग्रेस की राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट
- तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी।
- छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम।
- हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध।
- हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा।
- तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक।
Congress releases a list of candidates for the Rajya Sabha Biennial elections.
Abhishek Manu Singhvi and Vem Narender Reddy from Telangana.
Phulo Devi Netam from Chhattisgarh.
Karamvir Singh Boudh from Haryana.
Anurag Sharma from Himachal Pradesh.
M. Christopher Tilak from Tamil… pic.twitter.com/o2JwrC5Ax2— ANI (@ANI) March 5, 2026
बता दें कि दस राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होने वाला है। इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो जाएगा, जिससे नए सदस्यों के चुनाव के लिए सीटें खाली हो जाएंगी।


