औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नगला खगा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर खंबा नंबर 1120/17 के पास एक युवक का शव देखा गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस ने शव के शिनाख्त के काफी प्रयास किए, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई।
शिनाख्त के प्रयास जारी
युवक करीब 30 वर्ष का लग रहा है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह और रामनारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर सफेद रंग की चेकदार शर्ट व महरूम रंग का जांघिया था। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।