Monday, March 9, 2026

UP: दरोगा भर्ती के लिए एडमिट कार्ड की आई डेट, 4543 पदों के लिए इस तारीख पर होगी परीक्षा; जानें कब जारी होंगे

यह भी पढ़े

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आगामी 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड आगामी 11 और 12 मार्च को जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा की 14 मार्च को है, वह 11 मार्च को और जिनकी परीक्षा 15 मार्च को है, वह 12 मार्च को अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों को सूचित किया है कि सोशल मीडिया पर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनकी कंटेट पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार करना उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के प्रावधानों के तहत ऐसी सभी गतिविधियां सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं। कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री या उसकी किसी जानकारी को किसी भी रूप में (मौखिक या लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या यांत्रिक माध्यम से) प्रकाशित, दोबारा बनाना, प्रसारित, संग्रहीत या साझा करते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह परीक्षा केंद्र से प्राप्त कराई गई मूल ओएमआर शीट को ले जाते हुए पाया जाता है या सामग्री को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखे हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई होगी।

पेपर लीक, नकल, सॉल्वर गैंग की दें सूचना

भर्ती बोर्ड के अपर सचिव सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि 4543 पदों पर होने वाली भर्तियों की लिखित परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा पेपर लीक, पेपर कय-विक्रय, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईमेल आईडी व व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। कोई भी व्यक्ति निर्भीक होकर सूचना दे सकता है, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

 

इस पर दीजिए गोपनीय सूचना

ईमेल आईडी: satarkta.policeboard@gmail.com

व्हाट्सएप नंबर (मैसेज) : 9454457951

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे