सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था की हत्या हो गई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। भाजपा सरकार पुलिस से राजनीतिक काम लेगी तो कानून-व्यवस्था कभी नहीं ठीक हो सकती है। भाजपा सरकार में हथेली गरम, पुलिस नरम की स्थिति है।अखिलेश ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गोरखपुर की घटना को लेकर भाजपा के ही सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि हत्यारों को बचाया गया तो राज्यसभा में नंगा कर देंगे। आखिर कौन दोषी है। वाराणसी में छात्र की खुलेआम हत्या हो गई। बदायूं की घटना में मां ने बताया कि कई बार शिकायत की गई थी कि जान को खतरा है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मथुरा में संत की हत्या हो गई।
अखिलेश यादव बोले: सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 40 हजार की सम्मान राशि, मथुरा कांड पर उठाए सवाल


