सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बिनगवां रेलवे पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो चला रहे अफजलपुर निवासी पवन (21) की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे उसके दोस्त साला-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती करा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Kanpur: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, साला-बहनोई घायल


