बेला। थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर स्थित एक खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई।
विकराल आग ने सूखी घास-फूस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव पृथ्वीपुर निवासी अनिल कुमार का प्राथमिक विद्यालय के पास खाली प्लॉट पड़ा है। रविवार दोपहर करीब दो बजे अचानक प्लॉट में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और अनिल कुमार को सूचना दी।
अनिल ने घटना की जानकारी पुलिस दी। इसके बाद थानाध्यक्ष गंगादास गौतम और दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घंटों मशक्कत की और आग को आसपास के खेतों व मकानों तक फैलने से रोक लिया।