Tuesday, March 24, 2026

Cylinder Blast in Varanasi: गैस सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत; दो घायल

यह भी पढ़े

वाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा पुल के पास एक गली में गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ, जिससे मकान ध्वस्त हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान प्रीति (27) और ओम कुमार चौधरी (30) के रूप में हुई।लहरतारा में मंगलवार की सुबह अचानक धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। बाहर निकलकर लोगों ने देखा तो एक मकान ध्वस्त हो गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट करने से मकान गिर गया। जिसमें चार लोग दब गए।

आनन-फानन रेस्क्यू कर सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में अमन चौधरी (31) और बुजुर्ग महिला गिरजा देवी (60) हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस व अन्य टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। दो मौत से मौके पर कोहराम मचा है।

 

गैस सिलिंडर में रिसाव से हुआ ब्लास्ट

घटना की जानकारी मिलने पर एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन, एडीएम आलोक वर्मा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला गिरजा देवी अपने तीन बच्चों के साथ जर्जर मकान में रहती थीं।

मंगलवार की सुबह खाना बना रही थीं, इसी दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते ब्लास्ट हुआ। जिससे मकान गिर गया और इसमें तीनों बच्चों समेत गिरजा देवी दब गईं।

आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से सभी को निकाला गया और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान भाई- बहन की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की इलाज चल रहा है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे