RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2026 Live Updates: राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए आज बड़ा दिन है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) आज यानी 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसके साथ ही 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। rajeduboard.rajasthan.gov.in
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार बोर्ड रिकॉर्ड समय में मार्च महीने के भीतर ही परिणाम जारी कर रहा है। आज दोपहर करीब 1 बजे नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाकर रखें।
Rajasthan Board 10th Result 2026: पिछले दो वर्षों का परीक्षा परिणाम
साल 2025 में राजस्थान बोर्ड की 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.6% रहा था। वहीं, 12वीं के नतीजों में आर्ट्स में 97.78%, साइंस में 98.43% और कॉमर्स स्ट्रीम में रिकॉर्ड 99.07% छात्र सफल हुए थे।
2024 के आंकड़े: साल 2024 की तुलना में 2025 का परिणाम बेहतर रहा था। 2024 में 10वीं का पास प्रतिशत 93.03% था, जबकि 12वीं आर्ट्स में 96.88%, साइंस में 97.73% और कॉमर्स में 98.95% छात्र उत्तीर्ण हुए थे।
RBSE class 10th result 2026: मार्कशीट कैसे डाउनलोड की जा सकती है?
छात्र परिणाम चेक करने लिए लिंक पर पंजीकरण करके अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी जाती है।


