Sunday, April 5, 2026

फफूंद: ट्रेन हादसे में दूल्हे के दोनों पैर कटे, 22 को बरात

यह भी पढ़े

फफूंद (औरैया)। कहते हैं नियति कब क्या खेल खेल जाए, कोई नहीं जानता। पाता रेलवे स्टेशन पर तीन दिन पहले एक युवक ट्रेन की चपेट में आया गया था, हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। इसी 22 अप्रैल को उसकी शादी है।परिवार के इकलौते बेटे के साथ इस हादसे से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। जालौन के लोहरई निवासी 30 वर्षीय हरिओम सैफई अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। हादसा इतना भीषण था कि युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए थे।प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिबियापुर से चिचौली और फिर सैफई रेफर किया गया। वहां डॉक्टर ने उसकी जान बचाने के लिए दो अप्रैल को पहले एक पैर काटा लेकिन संक्रमण फैलने के डर और हालत बिगड़ने से शुक्रवार को दूसरा पैर भी शरीर से अलग करना पड़ा।
हरिओम अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। वह गांव में ही किराने की दुकान चलाकर माता-पिता से साथ रहता है। परिजन बता रहे हैं कि इसी 22 अप्रैल को उसकी बरात है। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। जिस आंगन में हल्दी और मांगलिक गीतों की गूंज होनी थी, वहां अब बस चीख-पुकार और सन्नाटा है।
पिता बबलू का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हरिओम चलती ट्रेन से गिरा या किसी अन्य कारण से हादसे का शिकार हुआ। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे