Wednesday, April 22, 2026

Auraiya News: चिता जलने से पहले हुई लापता युवक की शिनाख्त

यह भी पढ़े

अछल्दा। थाना क्षेत्र के घसारा और सामहो स्टेशन के बीच रविवार को मिले युवक के शव की मंगलवार शाम शिनाख्त हो गई। यह पहचान तब हुई जब शव अंतिम संस्कार के लिए शेरगढ़ घाट ले जाया गया था।चिता में मुखाग्नि देने से कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के जरिए परिजन ने युवक की पहचान इटावा निवासी विशाल कुमार के रूप में की।

इटावा के मोहल्ला शांति कॉलोनी नई बस्ती निवासी इनाम सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा विशाल कुमार (25) मानसिक रूप से बीमार था। वे विशाल को लेकर बागेश्वर धाम गए थे। वहां से वापस लौटते समय कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर विशाल पानी लेने के लिए उतरा लेकिन ट्रेन चलने तक वापस नहीं लौटा। परिजन ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।

रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान हो गई थी। जांच के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे