कानपुर के किदवई नगर में जुड़वां बेटियों की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। आरोपी पिता शशिरंजन की हैवानियत की परतें खुलती जा रही हैं। मोबाइल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से यह साफ हो गया है कि यह कोई क्षणिक आवेश में की गई वारदात नहीं, बल्कि ठंडे दिमाग से अंजाम दिया गया कत्ल था। आरोपी ने वारदात से पहले अपने भाई को फोन भी किया था, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
मिनट-दर-मिनट का ब्यौरा
इंस्पेक्टर बहादुर सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की हर गतिविधि कैद हुई है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
- आधी रात की ‘प्लानिंग’: जब पत्नी, बेटा और दोनों बच्चियां अपने कमरों में सोने चले गए, तब आरोपी काफी देर तक अपने फोन पर व्यस्त रहा।
- 12:48 बजे: शशिरंजन पहली बार बच्चियों वाले कमरे में दाखिल हुआ।
- 01:50 बजे: उसने पहली मासूम बेटी की जान ले ली।
- 02:14 बजे: वह कमरे से बाहर निकलता दिखा, लेकिन फिर वापस गया।
03:35 बजे: उसने दूसरी बेटी का भी गला घोंट दिया।


