Wednesday, April 22, 2026

दिबियापुर नाती का नवोदय में दाखिला कराकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

यह भी पढ़े

दिबियापुर। थाना क्षेत्र के सहायल रोड स्थित गांव अबावर के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में किसान की जान चली गई जबकि दूसरी बाइक का अटसू चौकी क्षेत्र के गांव राऊपुर प्रेम नगर निवासी महेश चंद्र (52) मंगलवार को अपने नाती नितिन का नवोदय विद्यालय में एडमिशन कराने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे जब वह नाती के साथ बाइक से लौट रहे थे, तभी गांव अबावर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से सीधी टक्कर हो गई।

चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि मृतक का मासूम नाती इस हादसे में बच गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेश का हेलमेट टूट गया और उनके सिर में गंभीर चोट आई। महेश चंद्र के पीछे दूसरी बाइक पर उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे। अपनी आंखों के सामने पिता को लहूलुहान देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से महेश और दूसरी बाइक के घायल युवक पीयूष (20) निवासी सहायल को सीएचसी पहुंचाया।

वहां डॉक्टर ने महेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पीयूष को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-32- महेश। फाइल फोटो

फोटो-32- महेश। फाइल फोटो

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे