सीबीआई ने CGHS की अतिरिक्त निदेशक को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
सीबीआई ने मेरठ में बड़ी कार्रवाई करते हुए CGHS (केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना) की अतिरिक्त निदेशक और उनके निजी सहायक को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक कर्मचारी के ट्रांसफर के बदले रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है।
80 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए
CBI के मुताबिक, यह मामला 30 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था। आरोप है कि स्वास्थ्य भवन, CGHS मेरठ में तैनात अधिकारियों की ओर से एक कर्मचारी के ट्रांसफर के लिए 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
जांच के दौरान CBI ने ट्रैप बिछाया, जिसमें आरोपी निजी सहायक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। यह रकम अतिरिक्त निदेशक की ओर से ली जा रही थी।


