Friday, May 8, 2026

लखनऊ में टीबी मरीज बनकर आया युवक ले उड़ा सोना:तीन दिन तक ग्राहक की तरह आता रहा, मौका मिलते ही झुमके लेकर भागा

यह भी पढ़े

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में एक शातिर युवक ने बीमारी का बहाना बनाकर सर्राफा कारोबारी से जेवर लेकर भाग गया। आरोपी खुद को टीबी का मरीज बताकर हर बार मास्क लगाकर दुकान पहुंचता था। तीन दिन तक दुकान पर आकर भरोसा जीतने के बाद वह सोने के झुमके और लॉकेट झपटकर फरार हो गया।

भोला चौराहा छोटा भरवारा निवासी मुन्ना कुमार विज्ञान खंड में मंगलम ज्वेलरी नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक ने फोन कर अपनी पत्नी के टूटे झुमके और लॉकेट बदलवाने की बात कही थी। कारोबारी ने उसे अगले दिन आने को कहा, लेकिन वह उसी शाम दुकान पहुंच गया।

मास्क हटाने के लिए कहने पर युवक मास्क नहीं हटाता था।
मास्क हटाने के लिए कहने पर युवक मास्क नहीं हटाता था।

रोज दूसरी-दूसरी डिजाइन देखता

इसके बाद आरोपी लगातार तीन दिन तक दुकान पर आता रहा। कभी झुमकों के डिजाइन देखता तो कभी लॉकेट पसंद करने की बात करता। छोटे कारोबारी होने के कारण दुकान पर मनचाहा सामान उपलब्ध नहीं था, इसलिए दुकानदार उसे अगले दिन आने को कहता रहा।

गुरुवार दोपहर आरोपी ने फिर फोन कर पूछा कि सामान तैयार हो गया है या नहीं। शाम करीब सात बजे वह मास्क लगाकर दुकान पहुंचा। दुकानदार ने मास्क के बारे में पूछा तो उसने खुद को टीबी का मरीज बताते हुए सावधानी के लिए मास्क पहनने की बात कही।

मौका मिलते ही ज्वेलर से झुमके का बॉक्स छुड़ाकर युवक भाग निकला।
मौका मिलते ही ज्वेलर से झुमके का बॉक्स छुड़ाकर युवक भाग निकला।

3 जोड़ी झुमके लेकर भागा

मुन्ना कुमार ने बताया कि उन्होंने ग्राहक को दिखाने के लिए ट्रे में दो सोने के लॉकेट और तीन जोड़ी झुमके रख दिए। आरोपी काफी देर तक सामान देखने और पसंद करने का नाटक करता रहा। इसी बीच मौका पाकर वह एक लॉकेट और तीन जोड़ी झुमके झपटकर दुकान से भाग निकला।

दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी गलियों में भागकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे