Live CSK vs LSG Live Score: उर्विल ने आईपीएल का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया, 13 गेंदों पर पूरा किया पचासा
IPL Live Cricket Score, CSK vs LSG Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रहा है। सीएसके ने खराब शुरुआत के बाद खुद को संभाला है और पिछले लगातार दो मैच जीते हैं। वहीं, लखनऊ भी जीत की पटरी पर लौटने में सफल रही है। अब दोनों की नजरें इस लय को बरकरार रखने पर टिकी हुई है।