Tuesday, May 19, 2026

दिबियापुर के खिलाड़ियों ने पावर लिफ्टिंग में जीते गोल्ड-सिल्वर मेडल:उन्नाव प्रतियोगिता में यश राजपूत ने स्वर्ण, गोविंद यादव ने रजत पदक हासिल किया

यह भी पढ़े

खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 17 मई को हुई इस प्रतियोगिता में यश राजपूत ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि गोविंद यादव, अक्षित तिवारी और सुजीत कुमार ने भी पदक हासिल किए।

यश राजपूत ने अंडर 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वह दिबियापुर के निवासी हैं। गोविंद यादव ने अंडर 74 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। वह फफूंद निवासी अतुल यादव के पुत्र हैं।

अक्षित तिवारी ने अंडर 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वह फफूंद के तिवारी ऑटो पार्ट, बाबा का पुरवा निवासी राजीव तिवारी के पुत्र हैं। सुजीत कुमार ने अंडर 62 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते। वह भगवती गंज, दिबियापुर, औरैया निवासी राजेश कुमार के पुत्र हैं।

इन सभी खिलाड़ियों ने दिबियापुर स्थित अर्जुन फिटनेस ज़ोन जिम में निरंतर अभ्यास किया था। जिम के मालिक पवन पोरवाल ने बताया कि खिलाड़ियों ने लंबे समय तक कठिन परिश्रम करके यह मुकाम हासिल किया है। खिलाड़ियों के कोच सुजीत कुमार ने बताया कि पदक जीतने के लिए सभी खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की थी।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे