जालंधर (गुलशन) : डेरा ब्यास की संगत के लिए एक खुशी भरी खबर है। दरअसल, राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में अब 7 जून को भी स्पैशल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। डेरे के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ द्वारा इस संबंध में अब एक नई नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी गई है।
सत्संग के बाद बाबा जी देंगे कार दर्शन
इससे पहले 24 और 31 मई को स्पैशल भंडारे होने संबंधी सूचना थी। लेकिन इसी बीच अब 7 जून (रविवार) को भी सुबह 8: 30 बजे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा सत्संग सत्संग फरमाए जाने की जानकारी मिली है। इन दोनों निर्धारित दिनों के एक दिन पहले 30 मई और 6 जून (शनिवार) को बाबा जी कार दर्शन देंगे और इसी दिन शाम को 4 बजे सत्संग पंडाल में सवाल जवाब का कार्यक्रम भी होगा।
संगत में भारी उत्साह
इन स्पेशल भंडारों के आयोजन को लेकर डेरे के सेवादारों और संगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गर्मी का मौसम होने के बावजूद संगत अपने गुरु के दर्शन करने और उनका सत्संग सुनने के लिए बेहद उत्सुक है।


