दिबियापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 50 शैय्या के मातृ विंग के हॉल में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 29 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें चिकित्सकों ने परामर्श दिया।शिविर में आईं महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन और पेट की जांच समेत अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। डॉ. रश्मि यादव ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से जांच कराना बेहद जरूरी है। इससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु, दोनों के स्वास्थ्य की सटीक जानकारी मिलती है। इससे किसी भी संभावित जटिलता का समय रहते पता लगाया जा सकता है।डॉ. काजल ने बदलते मौसम को देखते हुए गर्भवतियों को विशेष सावधानी बरतनी की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं तेज धूप में निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
दिबियापुर मातृत्व अभियान दिवस पर 29 गर्भवतियों की जांच


