कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) मंगलवार (16 जून) को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नागपुर में प्रदर्शन करेगी. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने यह घोषणा की है, जिसके बाद जयपुर में उन पर हुए हमले के बाद भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है.
दीपके ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा कि वह 16 जून को शहर पहुंचेंगे और उन्होंने नागपुर के लोगों, जिनमें छात्र और युवा शामिल हैं उनसे शाम 4 बजे संविधान चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए इकट्ठा होने की अपील की है. सीजेपी पिछले महीने हुए नीट (यूजी) परीक्षा पेपर लीक कांड को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.


