नई दिल्ली। दिल्ली में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने रील बनाने के बहाने पीड़िता को होटल बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता के मुताबिक, उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और इस मकसद से उसे एक मदरसे भी ले जाया गया। इसके साथ ही आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत पर बुराड़ी थाना पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है।


