पुणे। केतन अग्रवाल हत्या कांड मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि सह आरोप चेतन चौधरी ने ही केतन की मंगेतर सिया गोयल को उसे रास्ते से हटाने के लिए उकसाया था। जिसके बाद दोनों मिलकर साजिश रची और 18 जून को लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या कर दी।
दरअसल, एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि चौधरी ने ही सिया गोयल को लोहागढ़ किले में अग्रवाल को खत्म करने के लिए उकसाया था। इस मामले में सिया गोयल के भाई से भी पूछताछ जारी है।
केतन को नापसंद करने की वजह सिर्फ विग नहीं
मीडिया में कहा जा रहा था कि गोयल को अग्रवाल इसलिए पसंद नहीं थे क्योंकि वो विग पहनते थे। इस पर पुलिस सूत्र ने कहा कि हां, अग्रवाल विग पहनते थे ये सच है। लेकिन ये नहीं कह सकते कि सिया को उनके पसंद न आने की यही एक वजह थी।


