औरैया जिले में अधिवक्ता अतुल पाठक को पिस्टल सटाकर लूटपाट, मारपीट और मोबाइल तोड़ने के मामले में आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता फोर्स के साथ गश्त पर थे।
इसी दौरान लूट के आरोपी के गांव के बाहर होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर गांव भाड़ारीपुर निवासी विशाल उर्फ सुमित पाठक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अधिवक्ता अतुल पाठक 17 सितंबर 2025 को कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह गांव के बाहर कन्या विद्यालय के पास पहुंचे।
अवैध पिस्टल निकाली और छाती पर सटा दी
तभी पहले से घात लगाए बैठे पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक का भतीजा विशाल उर्फ सुमित पाठक तीन अज्ञात साथियों ने उन्हें रोक लिया। अधिवक्ता के बताया था कि आरोपी विशाल ने अपनी कमर से अवैध पिस्टल निकाली और उनकी छाती पर सटा दी। इसके बाद शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांगने लगे। इसका विरोध उन्होंने किया।