बाराबंकी, कथित तांत्रिक द्वारा जीभ काटने के मामले में युवक की मौत हो गई है, दलित युवक सुखई की मौत से हड़कंप मच गया है, मामले में तांत्रिक हिदायत रसूल को गिरफ्तार कर लिया गया है, राज्यमंत्री सतीश चंद्र भी पीड़ित परिवार से मिले और पुलिस पर नाराजगी जताई, मामला टिकैत नगर थाना क्षेत्र का है।