Monday, October 12, 2026

UP Police पर 25 लाख की लूट का दाग! झांसी से आई टीम ने जालौन के तीन सिपाहियों को किया गिरफ्तार, तीनों निलंबित

यह भी पढ़े

उरई। झांसी से आई पुलिस की टीम ने जालौन पुलिस लाइन में तैनात तीन सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध झांसी में सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से 24.90 लाख रुपये की लूट का मुकदमा दर्ज है। तीनों सिपाही पुलिस लाइन में ही ड्यूटी पर तैनात थे और छुट्टी लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि तीनों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए भी संस्तुति कर दी गई है। तीनों सिपाही 2023 में पीएसी से जिले में आए थे और तभी से लाइन में तैनात हैं।

मुंशी स्कूटी से घर जा रहे थे

पुलिस के अनुसार, गुजरात के सूरत निवासी ड्राई फ्रूट कारोबारी जितेंद्र पटेल उप्र के साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कारोबार करते हैं। झांसी के आसपास का काम उनके मुंशी किशन पांचाल देखते हैं। गुरुवार की शाम किशन पांचाल अपने सहयोगी किशन कुमार के साथ विभिन्न व्यापारियों से वसूली कर करीब 24.90 लाख रुपये लेकर स्कूटी से अपने घर जा रहा था।

काले रंग की कार में जबरन बैठाया

रास्ते में मिनर्वा चौराहे के पास सुरेश होटल के सामने काले रंग की क्रेटा कार में सवार पांच लोगों ने उनकी स्कूटी रोकी और दोनों को जबरन कार में बैठा लिया। करीब डेढ़ घंटे तक आरोपित विभिन्न मार्गों से होकर कानपुर बाईपास के पास पहुंचे और 24.90 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर दोनों को बाहर उतार दिया और भाग गए।

पांच लोगों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

मुंशी किशन ने बाद में कारोबारी जितेंद्र पटेल को बताया कि उसके साथ तीन पुलिस कर्मियों समेत पांच लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद सदर कोतवाली झांसी में लूट का मुकदमा अज्ञात में दर्ज कराया तो
झांसी सीओ सिटी रामवीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो क्रेटा कार के फुटेज मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।

ये तीन सिपाही निलंबित

जांच के दौरान जालौन पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज, राघवेंद्र व नीरज के नाम प्रकाश में आए। रविवार दोपहर झांसी की टीम पुलिस लाइन पहुंची और तीनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे