औरैया। मोहल्लों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक इन दिनों बंदरों का उत्पात चरम पर है।कटखने बंदर सड़कों और छतों पर आजाद घूम रहे हैं। हालात यह हैं कि 25 वार्डों की करीब डेढ़ लाख आबादी घरों में कैद रहने के लिए मजबूर है। लोग बंदरों से बचने के लिए अपने घरों में लोहे के जाल लगवा रहे हैं।
मोहल्लों में बंदरों के डर से महिलाएं छतों पर कपड़े सुखाने जाने से घबरा रही हैं। बुजुर्गों ने पार्कों में टहलना बंद कर दिया है और बच्चों को स्कूल भेजते समय अभिभावकों के मन में डर बना रहता है। जगह-जगह बंदरों के झुंड जमा होने के कारण लोगों का गली-मोहल्लों से निकलना भी दूभर हो गया है।
Auraiya News: बंदरों के डर से घर से निकलने में घबरा रही डेढ़ लाख की आबादी


