नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर से संसद तक मार्च में प्रदर्शनकारी कई घंटों तक सुरक्षा बलों को छकाते रहे। इस दौरान सीजेपी नेतृत्व के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों के नेतृत्व को नकार कर आगे बढ़ते प्रदर्शनकारियों को मनाने में पुलिस को काफी मुश्किलें आई। अंतिम मोर्चे पर लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।
तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई। अन्यथा एक समय ऐसा लग रहा था कि लक्ष्य संसद भवन बस कुछ कदमों की दूरी पर है।
मेट्रो, बस तथा अपने वाहनों से भोर से ही प्रदर्शनकारियों का जत्था जंतर-मंतर की तरफ बढते चला आ रहा था। सुबह सात बजते-बजते पूरा आंदोलन स्थल प्रदर्शनकारियोें से भर गया था।


