Friday, July 24, 2026

Chandauli News: लावारिस खड़े ट्रक ने खोला लाखों का राज, बोरियां खोलते ही…

यह भी पढ़े

Chandauli News: चंदौली जिले के अलीनगर क्षेत्र में पुलिस ने बीते गुरुवार को एक लावारिस ट्रक से अवैध रूप से ले जाई जा रही 720 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप तथा एस्कफ सिरप बरामद की। बरामद कफ सिरप की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि रिंग रोड के कोरी अंडरपास के पास संदिग्ध हालात में एक ट्रक खड़ा है। उन्होंने बताया कि वह जब मौके पर पहुंचे और ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 36 बोरियों में छिपाकर रखी गई कोडीनयुक्त कफ सिरप की 7200 शीशियां बरामद की गईं। इन शीशियों में सिरप की कुल मात्रा 720 लीटर थी।

सिंह के अनुसार मादक पदार्थ निरीक्षक चन्द्रेश कुमार द्विवेदी को भी इस मौके पर बुलाकर जांच कराई गई, जिसमें उन्होंने बरामद कफ सिरप के अवैध रूप से ले जाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि वह ट्रक फिरोजाबाद के निवासी राहुल कुमार के नाम पर पंजीकृत है। सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे