Saturday, July 25, 2026

Noida Heights Accident: सेक्टर 125 में निर्माणाधीन इमारत की 10वीं मंजिल से गिरा पेंटर, मौत

यह भी पढ़े

Noida Heights Accident : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सेक्टर 125 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में पेंटिंग का काम करते समय एक युवक 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बीते दिन इस हादसे की आधिकारिक जानकारी दी।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेनेश कुमार ने बताया कि अरविंद मौर्य (25) एक निर्माणाधीन इमारत में पेंट का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पेंट करते समय वह दसवीं मंजिल से लड़खड़ाकर नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे