Wednesday, July 29, 2026

उसने मेरे सामने शर्ट उतारी, मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे…Kajal Aggarwal ने बताया अचानक मेरी वैनिटी में घुस गया था Assistant Director

यह भी पढ़े

Kajal Aggarwal Casting Couch : बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने साथ हुए एक बेहद असहज अनुभव का खुलासा किया। काजल ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना उनकी अनुमति के उनकी वैनिटी वैन में आ गया और अचानक अपनी शर्ट उतारने लगा। इस घटना से वह बुरी तरह घबरा गई थीं और खुद को बेहद असुरक्षित महसूस करने लगी थीं।

Kajal Aggarwal Casting Couch Experience

मेरे सामने उसने अपनी शर्ट उतारी 
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान काजल ने अपने जीवन के कुछ एक्सपीरियंस शेयर किये। उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जब मैं अपनी वैनिटी में रेस्ट कर रही थी तो उसी समय बिना किसी के इजाजत के फिल्म का असिस्टेंट डायरेक्टर अंदर घुस आया, उस दौरान वैनिटी में मैं अकेली थी।
उसने मेरे सामने अपनी शर्ट उतारनी शुरू की और अपनी छाती पर बना टैटू दिखाया।

Kajal Aggarwal Casting Couch Experience
डर के मारे मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे

काजल अग्रवाल ने बताया कि जैसे ही उस असिस्टेंट डायरेक्टर ने उनके सामने अपनी शर्ट उतारनी शुरू की, वह पूरी तरह घबरा गई थीं। उस पल उन्हें लगा कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इस घटना ने उन्हें इतना डरा दिया था कि उनके हाथ-पेअर कांपने लगे और वह बुरी तरह सदमे में आ गई थीं।

बहुत सी एक्टेस हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार
आपको बता दें कि इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जिन्हें इस लाइन में आकर ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कंगना से लेकर विद्या बालन तक ने इस तरह की परिस्तिथियों को फेस किया है।

एक ऑडिशन के समय कंगना को भी  शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने बिना किसी डर के ठुकरा दिया था। इतना ही नहीं एक बार विद्या बालन ने बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें गलत तरीके से टच करने का प्रयास किया था।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे